फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकल हत्याकांड : अब चंडीगढ़ सीएम आवास पर प्रदर्शन करने की तैयारी में पीड़ित परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिंकल हत्याकांड : अब चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगा पीड़ित परिवार
विज्ञापन

सीएम के पटियाला स्थित आवास मोती महल का घेराव करने पर मिला था आश्वासन
छठे दिन भी रिंकल का नहीं कराया पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पटियाला स्थित न्यू मोती बाग पैलेस का घेराव करने के दौरान आश्वासन लेकर लौटे भाजपा समर्थक रिंकल खेड़ा के परिजन अब चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास घेरने की तैयारी में है। कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिंह नीटू की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजनों ने कहा कि उन्हें सोमवार को भी यही आश्वासन मिला था कि मंगलवार शाम तक नीटू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अब रिंकल के परिजन बुधवार को चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर प्रदर्शन करने की तैयारी में है। वहीं छठे दिन भी रिंकल के परिजनों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। उसका शव सीएमसी अस्पताल की मोर्चरी में ही रखा हुआ है। अस्पताल के चारों तरफ पुलिस ने घेराबंदी कर रखी है।
मृतक रिंकल के भाई मनी ने बताया कि सोमवार रात वह प्रदर्शन करने पटियाला गए थे तो वहां पर एसपी सिटी केसर सिंह और एसडीएम अनमोलजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने रिंकल के परिजनों से बात की और उनसे मेमोरंडम ले लिया। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि मंगलवार शाम तक कांग्रेसी पार्षद नीटू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीएम के नाम पर दिए मांग पत्र में चार मांगें रखी गई थी। इसमें पार्षद गुरदीप सिंह नीटू को गिरफ्तार करने, उसे पार्टी से बर्खास्त करने, थाना डिवीजन दो के एसएचओ रहे गुरविंदर सिंह को बर्खास्त करने और पीड़ित परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की मांग शामिल है।
विज्ञापन

अभी भी इलाका पुलिस छावनी में तबदील
रिंकल की मौत के बात पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए कई धार्मिक और राजनीतिक संगठनों से लोग आ रहे है। पांच दिनों से इलाके को पुलिस छावनी में तबदील किया हुआ है। इलाके के साथ साथ पुलिस ने सिविल अस्पताल और सीएमसी अस्पताल में भी पुलिस फोर्स को तैनात कर रखा है।
विज्ञापन

आरोपी सनी से पूछताछ कर बाकी आरोपियों का लगाया जा रहा है पता
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार से बात की गई थी और उन्हें मनाने की कोशिश की गई थी कि वह रिंकल के शव का पोस्टमार्टम करा ले, लेकिन वह नहीं माने। उनसे बात की जा रही है। गुरदीप सिंह नीटू का बेटा सनी पुलिस रिमांड पर चल रहा है। उससे पूछताछ में कुछ आरोपियों की पहचान की गई है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें