शिवांगी सोइन ने पीयू में दूसरा स्थान प्राप्त किया
लुधियाना। कमला लोहटिया एसडी कॉलेज के एमकॉम आईटी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का दिसंबर, 2017 में आयोजित पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ सेमेस्टर परीक्षा में शानदार परिणाम रहा। शिवांगी सोइन ने 82.42 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पंजाब विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान तथा कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रचना ने 78.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में दूसरा और अजय ने 77.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। कुल परिणाम 100 प्रतिशत रहा । प्रिंसिपल, डॉ शिव मोहन शर्मा ने छात्रों को बधाई दी और डॉ. राजेश मरवाहा, इंचार्ज पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एवं मैनेजमेंट के सक्षम मार्गदर्शन के तहत काम कर रहे अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की।