35 विद्यार्थियों का मिनी-हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का दौरा
मंडी गोबिंदगढ़। रिमट यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के 35 विद्यार्थियों ने दोराहा के पास गांव बुआणी में नहर पर स्थापित मिनी-हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का दौरा किया। उन्होंने प्लांट के तकनीकी पक्ष को भी जाना। वहीं दोराहा नहर पर लगे सोलर पॉवर प्रोजेक्ट को भी देखा। इसकी अगुवाई प्रो. मनजीत वर्मा और धर्मेंद्र कुमार ने की।
विभाग प्रमुख प्रो. एमएस गिल ने बताया कि सूबे में सबसे सस्ती बिजली हाइड्रो पावर प्लांटों से प्राप्त हो रही है, जो महज 27 पैसे पर यूनिट से शुरू होकर अधिकतम 80 पैसे पैर यूनिट पड़ रही है। प्रदूषण रहित सस्ती बिजली प्राप्त करने के लिए देश भर में अन्य राज्य भी पहाड़ी राज्यों से हाथ मिला रहे हैं। हाइड्रो पावर के अलावा हमारे पास क्लीन एनर्जी प्राप्त करने के लिए सोलर पावर प्लांट सोलर पावर प्रोजेक्ट और विंड एनर्जी प्लांट बहुत बड़े माध्यम हैं।
फोटो कैप्शन:12जीबीजीपी03: बुआणी के मिनी-हाईड्रो पॉवर प्रोजेक्ट के दौरे पर रिमट यूनिवर्सिटी के छात्र।