फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्सी लाशों के ढेर पर जीतना चाहता था चुनाव-

विज्ञापन
विज्ञापन
मौड़ मंडी ब्लास्ट की सीबीआई जांच हो : कीर्तन सिंह
विज्ञापन

पीड़ित ने लगाया आरोप, डेरा मुखी से मिलकर जस्सी ने करवाया था ब्लास्ट
मांग- पुलिस जस्सी से करे पूछताछ तो हो जाएगा खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
मौड़ मंडी ब्लास्ट में अपने बेटे कोेे खो देने वाले सैनिक कीर्तन सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया कि जस्सी ने गंदी राजनीति के तहत डेरा मुखी से मिलकर अपनी रैली के पास ब्लास्ट करवाया था। अगर पुलिस कांग्रेेस नेता जस्सी को हिरासत में लेकर बिना दबाव के पूछताछ करे तो ब्लास्ट का पूरा सच लोगों के सामने आ जाएगा और पीड़ित परिवारों को इंसाफ नही मिलेगा।
विशेष बातचीत में कीर्तन सिंह ने आरोप लगाया कि ब्लास्ट के बाद जस्सी ने कभी पीड़ित परिवारों की सार नहीं ली और न ही कभी जस्सी उनके साथ कहीं गए। वह पांच बार जस्सी से मिलकर कह चुके हैं कि ब्लास्ट की सीबीआई जांच करवाने संबंधी मीडिया में बयान जारी करें, लेकिन जस्सी ने उन्हें यह कहते वापस भेज दिया कि मैं कोई बयान दूंगा तो आरोपी सचेत हो जाएंगे। इसके बाद वह मनप्रीत बादल से मिलने चंडीगढ़ गए तो उन्होंने भी यह कहते वापस भेज दिया कि कैप्टन साहिब की कोठी जाओ। मैंने आप को नहीं बुलाया है। पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग को लेकर डिप्टी कमिश्नर बठिंडा से मिले तो उनका भी साफ कहना था कि ब्लास्ट में जो मरे हैं वो बच्चे हैं, उनके सिर पर कौन सा घर चलता था। सैनिक कीर्तन सिंह ने मांग की है कि इस मामले की अगर सीबीआई जांच करवाई जाए तो जस्सी व डेरा मुखी का कनेक्शन सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


सीबीआई जांच करवाने के लिए हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका
कीर्तन सिंह ने कहा कि ब्लास्ट मामले की सीबीआई से जांच करवाने के लिए उनके समेत सभी पीड़ित परिवार हाईकोर्ट की शरण में गए हैं और अपनी सुरक्षा की मांग भी की है। जिनके बच्चे ब्लास्ट में मर गए उनको कोई सुरक्षा नहीं दी गई, जबकि जो जिंदा बचा है, उसको जेड प्लस सुरक्षा दे दी गई है।
विज्ञापन

ब्लास्ट के लिए कार तैयार करने वाले मैकेनिक गुरतेज सिंह काला की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी ने तीन राज्यों में छापामारी की है, लेकिन अब तक वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। एसआईटी में शामिल डीआईजी रणबीर सिंह खटडा ने बताया कि बुधवार को भी पुलिस ने पंजाब और हरियाणा के कई जगहों पर छापामारी की है। काला को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों की मानें तो काला के अति नजदीकियों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है और लगातार उनसे काला के ठिकानों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। इसके अलावा पुलिस काला के परिजनों की गतिविधियों पर नजर भी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें