फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन न बिकने के कारण किसान ने निगला जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने दी जान
विज्ञापन

बठिंडा।
जिले के गांव जगा राम तीर्थ निवासी एक किसान ने कर्ज उतारने के लिए जमीन बेचने की कोशिश की। उसे जमीन का सही दाम नहीं मिला। इससे आहत होकर गगनदीप सिंह (25) ने छह दिन पहले जहर निगल लिया था। बठिंडा के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। वीरवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

किसान गगनदीप सिंह पर सरकारी और गैर सरकारी दो लाख रुपये से अधिक का कर्ज था। इसे उतारने के लिए वह अपनी जमीन बेचना चाहता था लेकिन जमीन का सही मूल्य न मिलने के कारण वह अक्सर परेशान रहने लगा। 17 नवंबर को इसी परेशानी के चलते उसने जहर निगलकर खुदकुशी करने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे किसान के परिजनों ने उसे बठिंडा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां उपचार के दौरान वीरवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें