यूथ अकाली ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। यूथ अकाली दल के जिलाध्यक्ष मनिंदरसिंह लख्मीरवाला के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने सिनेमा चौक पर विपक्ष के नेता और आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा का पुतला फूंका।
यूथ नेताओं ने आरोप लगाया कि आप अपने दागी आगुओं का बचाव कर रही है। पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान शुरू करने का दम भरने वाली पार्टी के नेताओं ने अब चुप्पी क्यों साध रखी है। लख्मीरवाला ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और सुखपाल सिंह खैहरा को तुरंत अपने पदों से त्यागपत्र देना चाहिए। आप पार्टी के नेता हमेशा नैतिकता की बात करते हैं लेकिन खुद पर इसे लागू नहीं करते हैं। आप ने हमेशा नेगेटिव सियासत की है। मौके पर अमरजीत सिंह, परमिंदरजार्ज, उपकार सिंह, गुरविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, अमन शर्मा, सुरिंदर लाली, सुमित सिंगला, कृष्ण सिंह मौजूद थे।
--------------
फोटो:18एसजीआरपी01 सुनाम ऊधम सिंह वाला में खैहरा का पुतला फूंकते यूथ आगू।