गड्ढे में जिंदा दफन हो गए दो किसान
- बठिंडा के गांव चट्ठेवाला में पानी के लिए खुदाई के दौरान हुआ हादसा
- गड्ढे में गिरने के बाद रेत में दबने से गई दोनों की जान
- एक घंटे की मशक्कत के बाद गड्डे से बाहर निकाले जा सके शव
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव चट्ठेवाला में बुधवार को पानी के लिए पाइप डालते समय खेतों में ड्रेन से खुदाई के दौरान हुए हादसे में दो कि सानों की मौत हो गई। हादसा गड्ढे में गिरने के बाद रेत में दबने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान भोला सिंह और कृपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पूरे गांव में मातम छा गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव गड्डे से बाहर निकाले का सजे।
किसान भोला सिंह और कृपाल सिंह अपने खेतों में पानी के लिए ड्रेन से पाइप डालने के लिए जेसीबी के जरिये एक गहरा गड्डा खेद रहे थे। अचानक दोनों गहराई देखने के चक्कर में गड्डे में गिर गए। दोनों किसानों के गड्डे के गिरने के बाद अचानक गड्डे के बाहर लगा रेते का ढेर उन पर जा गिरा। इसके चलते दोनों किसान रेत के ढेर में दब गए और उनकी मौत हो गई।
जैसे ही घटना के बारे में किसानों के परिजनों को और अन्य लोगों को इसकी इसकी जानकारी हुई वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंची तलवंडी पुलिस ने दोनों किसानों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उन्हें सिविल अस्पताल बठिंडा में भेज दिया है।