फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर से टकरा कर ट्रक सड़क के बीच पलटा, लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर पलटा ट्रक, चार घंटे लगा रहा जाम
विज्ञापन

शार्ट कट रास्ते से कंटेनर घुमाने के चक्कर में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जीटी रोड लाडोवाल के पास हार्डीस वर्ल्ड पुल पर सोमवार की दोपहर को शार्टकट रास्ते से निकालने के चक्कर में गाड़ियों से लदे कंटेनर को ड्राइवर ने डिवाइडर पर चढ़ा दिया। जबकि दूसरी तरफ से तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी। टक्कर होने के बाद ट्रक सड़क के बीचों बीच पलट गया और उसमें लदा साइकिल पार्ट्स का सारा सामान सड़क पर जा गिरा। एक तरफ कंटेनर ने रोड जाम कर दी, जबकि दूसरी तरफ जीटी रोड पर ट्रक पलट गया। इससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल, सलेम टाबरी और ट्रैफिक पुलिस वहां पहुंची। उन्होने कुछ वाहनों को निकाला और डायवर्जन कर ट्रैफिक को निकलवाया। ट्रक को हटाने में चार घंटे लग गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी शमशेर सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे गाड़ियों से लदा ट्रक लुधियाना आया था। उसे गाड़ियों के शोरूम में जाना था और लाडोवाल से यू टर्न लेना था। ड्राइवर ने शार्टकट के चक्कर में डिवाइडर से कंटेनर को निकालने की कोशिश की। इसी दौरान जालंधर की तरफ से साइकिल पार्ट्स से लदा एक ट्रक आ रहा था। ढलान होने के कारण ट्रक की रफ्तार तेज थी। ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। वह कामयाब नहीं हो सका और ट्रक सीधे कंटेनर से टकरा गया। इससे ट्रक सड़क के बीच पलट गया और उसमें सामान भी सड़क पर आ गया। टक्कर के बाद कंटेनर भी डिवाइडर पर चढ़ा गया। एक साइड कंटेनर की वजह से रुक गई तो दूसरी साइड ट्रक पलटने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। दोनों तरफ भारी वाहनों की लाइन लग गई। हादसा होते ही आसपास के लोग इक्टठा हो गए। उन्होंने ड्राइवर को बाहर निकाला औरअस्पताल पहुंचाया। ट्रैफिक जाम की सूचना मिलने के 15 मिनट बाद पुलिस वहां पहुंची। ट्रक को उठवाने के लिए पुलिस ने क्रेन मंगवाई और सड़क पर बिखरे पड़े सामान को इकट्ठा करने के लिए जेसीबी मशीन बुलवाई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल हो सका। थाना लाडोवाल के प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया था, जिस वजह से यह हादसा हुआ। उनसे जब कंटेनर के शार्टकट रास्ता अपनाने की बात उन्होंने कहा कि अभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें