फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। ढंढारी कलां स्थित दुर्गा कालोनी की प्रकाश केमिकल फैक्टरी में लगी भयानक आग पर 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार की सुबह चार बजे काबू पा लिया गया। आग पर काबू पाए जाने के बाद भी दमकल गाड़ियां करीब दो घंटे तक मौके पर खड़ी रही। सुबह छह बजे गाडिय़ां वापिस गई और एक गाड़ी को इमरजेंसी के तौर पर वहां खड़ा कर दिया गया। ताकि कोई अनहोनी न हो सके। अग्निकांड में सारा सामान जल करराख हो गया। फैक्टरी में केमिकल के सभी ड्रम ब्लास्ट हो गए।
विज्ञापन

जिला फायर अधिकारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि केमिकल पर पानी डाला जाता था तो आग काबू होने की बजाए और भड़क रही थी। आग पर फोम डाल कर काबू पाने की भी कोशिश की गई थी। फैक्टरी में केमिकल ज्यादा मात्रा में था और लगातार ब्लास्ट हो रहे थे। इस पर फायर कर्मचारियों ने पानी डालना बंद कर दिया था। जब सभी ड्रम ब्लास्ट हो गए, उसके बाद आग पर पानी डालकर काबू किया गया।
उन्होंने बताया करी पचास गाड़ी पानी आग पर डाला गया। इसके बाद आग बुझ सकी। उन्होंने कहा कि इस आग से काफी नुकसान हुआ है। कई वाहन जल कर राख हो चुके है। उन्होंने कहा कि इतना ज्वलनशील पदार्थ का काम होने के बावजूद भी फैक्टरी में फायर सिस्टम का जरा भी ध्यान नहीं रखा गया था। ब्लास्ट के कारण ही पास की दो फैक्ट्रियों में आग लगी थी। दोनों फैक्टरियों में समय आग पर काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया एक गाड़ी मौके पर खड़ी है, जबकि बाकी सुबह आग पर काबू पाने के बाद वापिस आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें