फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी कुंवर प्रताप के तबादले को कांग्रेस बेवजह तूल देकर अकाली दल को बदनाम कर रही-सुखबीर बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन में बठिंडा सीट से उम्मीदवार का एलान होगा : सुखबीर
विज्ञापन

बठिंडा में बोले शिअद प्रधान, आईजी कुंवर प्रताप के तबादले को कांग्रेस बेवजह तूल दे रही
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि अगले चार दिनों के अंदर बठिंडा से शिअद उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया जाएगा। रविवार को स्थानीय पैलेस में पार्टी वर्करों से मिलने के बाद सुखबीर बादल पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान बादल ने कहा कि बेअदबी एवं गोलीकांड की जांच कर रही एसआईटी के मुखी आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह के तबादले को तूल देकर कांग्रेस के नेता अकाली दल को बदनाम कर रहे हैं। बादल ने कहा कि जांच के बाद ही चुनाव आयोग ने आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह का तबादला किया है। इसके पीछे अकाली दल का कोई हाथ नहीं है। बादल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास चुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं है। जलियांवाला बाग में उपराष्ट्रपति के पहुंचने के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के न पहुंचे जाने को लेकर बादल ने कहा कि कैप्टन को प्रोटोकोल के तहत पहुंचना चाहिए था। कैप्टन और हरसिमरत के बीच जनरल डायर को लेकर चल रहे ट्विटर वार पर सुखबीर बादल ने केवल नो कमेंट कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें