फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बचाने के लिए सीआईसीयू ने गठित की कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी बचाने के लिए बनाई कमेटी
विज्ञापन

सीआईसीयू 9 जनवरी को वर्कशाप में बताएगी पानी बचाने के तरीके
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।। कारोबारी स्थलों और घरों में पानी की बर्बादी को रोकने के लिए चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग (सीआईसीयू) ने पहल की है। मंगलवार को सीआईसीयू की तरफ से 5 सदस्य इनवॉयरमेंट इंप्रूवमेंट कमेटी का गठन किया है। इस संबंध में 9 जनवरी को पानी बचाने के लिए एक वर्कशाप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कारोबारी स्थलों पर काम करने वाले कर्मचारियों को पानी बचाने के तरीकों के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
सीआईसीयू प्रधान उपकार सिंह अहुजा के अनुसार लुधियाना में हर रोज 60 करोड़ लीटर पानी कारोबारी स्थल और घरों में प्रयोग होता है। इसमें 20 करोड़ लीटर पानी हर रोज बर्बाद होता है। सीआईसीयू की तरफ से हर रोज बर्बाद होने वाले 20 करोड़ पानी को बचाने के लिए पहल की है। कमेटी कनवीनर जतिंदर पाल सिंह ने कहा कि घरों में बर्बाद होने वाले पानी को बचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आम जनता से भी पानी बचाने के लिए विचार लिए जाएंगे, ताकी अन्य लोग भी उससे प्रेरित होकर काम कर सके। सीआईसीयू ज्वाइंट सेक्रेटरी सीबी सिंह ने कहा कि कमेटी बनने का मुख्य उदेश्य लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर ललित जैन, रजत सूद, नरेश बंसल, राजन कुंदरा, राजेश अरोड़ा, गौतम मल्होत्रा, रजिंदर कुमार, सुरिंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें