फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को मिलने जा रहे सेनाकर्मी की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के सिपाही की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। जिले के गांव साधूगढ़ के रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को तड़के एक सेनाकर्मी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलबाग सिंह (32) पुत्र नवतेज सिंह निवासी खालसा कालोनी फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जीआरपी के एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि दिलबाग सिंह सेना में सिपाही था और गुरदासपुर में तैनात था। वह छुट्टी पर आया हुआ था। शुक्रवार की रात घर से ट्रेन के माध्यम से अपने दोस्त को मिलने जा रहा था। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक के पिता नवजेत सिंह ने बताया कि दिलबाग अपने छोटे भाई गुरविंदर सिंह की 9 दिसंबर को शादी थी। दिलबाग शादी में शामिल होने के लिए 6 दिसंबर को 10 दिन की छुट्टी के लिए आया था और 14 दिसंबर को उसे वापस ड्यूटी पर जाना था। वीरवार रात 10 बजे के करीब घर से किसी दोस्त को मिलने के लिए घर अकेला गया था। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। दिलबाग की पांच वर्ष की एक बेटी हैैं। रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश वारिसों को सौंप दी है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन-14जीबीजीपी02- मृतक दिलबाग सिंह की फोटो।
फोटो कैप्शन-14जीबीजीपी0- फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में बिलखते हुए मृतक के पिता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें