फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव जी के 550 वे प्रकाश उत्सव पर युवाओं को धर्म के साथ जोडने की मिस्टर सिंह नई पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
10 साल का किशोर सुनाए जपुजी साहब का पाठ, मिलेगा एक साल का बर्गर फ्री
विज्ञापन

बच्चों को धर्म से जोड़ने के लिए बर्गर बेचने वाले लुधियाना के मिस्टर सिंह की अनूठी पहल
वरिन्दर राणा
लुधियाना। बर्गर बेचने वाले मिस्टर सिंह बच्चों को धर्म के साथ जोड़ने की मुहिम चला रहे हैं। पिछले छह साल से इस सेवा में जुटे मिस्टर सिंह उर्फ रविंदर पाल सिंह गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर एक नई योजना लेकर आए हैं। उनकी रेहड़ी पर आने वाला कोई 15 साल का किशोर आसा दी वार का पूरा पाठ सुनाएगा, तो उसे एक साल तक बर्गर मुफ्त खाने पर मिलेगा। 10 साल का बालक जपुजी साहिब का पाठ सुना दे, तो उसे भी बर्गर मुफ्त दिया जाएगा। वहीं अगर कोई युवा किसी अन्य धर्म से संबंधित कोई भजन या फिर कोई पाठ सुनाता है, तो वह उसे भी बर्गर मुफ्त में देंगे।
रविंदर पाल सिंह 12 साल से बर्गर बेच रहे हैं। पिता जगिंदर सिंह अकाली गढ़ मार्केट में पकौड़े बेचते थे। पिता की मौत के बाद रविंदर ने यह काम शुरू किया। उन्हें बच्चे बाबा जी बर्गर के के तौर पर भी जानते हैं। नशे के कारण बर्बाद हो रहे युवाओं को प्रेरित करने के लिए उन्होंने छह साल पहले बच्चों को धर्म के साथ जोड़ने की मुहिम शुरू की। अब उन्होंने बच्चों के लिए एक लूडो भी तैयार की है। इसमें पांच जगह पर जहां सीढ़ी चढ़ने को मिलती है, उसे धर्म, हिम्मत, सिमरन, सब्र और दया का नाम दिया गया है। वही इस गेम में जहां पर सांप काटता है, उसे काम, क्रोध, लोभ, मोह और माया का नाम दिया है। इनके कारण व्यक्ति के जीवन में गिरावट आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--कोट--
मेरा एक प्रयास है कि युवा वर्ग धर्म के साथ जुड़ें, धर्म चाहे कोई भी हो। पहले सिर्फ एक बर्गर दिया जाता था, लेकिन गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश दिवस पर यह मेरी पहल है। अभी तक मुझे सिर्फ आम पब्लिक की प्रशंसा मिली है। इसके बल पर ही मेरा मन और ज्यादा प्रयास करने को करता है। सरकार और धार्मिक संस्थाओं को चाहिए कि वह भी अपने स्तर पर युवाओं को प्रेरित करने के लिए इस तरह का प्रयास करे।
रविंदर पाल सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें