जिले के गांव लक्खी जंगल को स्मार्ट गांव के तौर पर किया जाएगा विकसित
महात्मा गांधी सरबत विकास योजना के तहत लगाए कैंप में हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी, छठें और दस्वे पातशाह के चरणशोह प्राप्त जिले के गांव कोठे लक्खी जंगल को स्मार्ट गांव के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस विशेष उपराले के तहत उक्त् विरासती गांव लक्खी जंगल में विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे। इसी शुरुआत के तहत पूरे गांव में इमारतों को एक जैसा सफेद रंग किया गया है। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मुख्य प्रिंसिपल सचिव सुरेश कुमार ने संबोधन के दौरान कही। सचिव शुक्रवार को महात्मा गांधी सरबत विकास योजना के तहत लगाए गए कैंप में हिस्सा लेने आए लोगों को संबोधन कर रहे थे। इस मौके हल्के के विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने बताया कि पहले पातशाह श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर प्रदेश अंदर साल भर विभिन्न विकास कार्य और समागम करवाए जाएगें। इस प्रोजैक्ट के तहत जिन जगहों पर श्री गुरू नानक देव जी गए थे, पंजाब की उन विशेष जगहों को विशेष फंड देकर विकास कार्य करवाए जा रहे है। प्रदेश के 36 गांव और 11 नगर पंचायतों को विशेष ग्रांट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में महात्मा गांधी सरबत विकास योजना के तहत दस लाख फार्म भरे थे, जिनमें से 70 फीसदी आवेदकों को उनकी योग्यता के अनुसार बनते लाभ दिए गए है। हल्के के कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई ने बताया कि जिले में तीन इतिहासक गांव कोठे लक्खी जंगल, महमा सर्जा और कोठे नाथेआना है । इन गांव को श्री गुरूं नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व शताब्दी के दौरान किए जाने वाले विकास कार्यो में शामिल किया गया है। पंजाब सरकार इन गांव की नुहार बदलेगी।