श्री गुरु नानक मय हुआ श्री फतेहगढ़ साहिब
गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में भारी संख्या में पहुंची संगत
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब
एतिहासिक गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में पहली पातशाही साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 549वें प्रकाश दिवस पर सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया उपरांत रागी सिंहों ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। वहीं समाप्ती की अरदास में भारी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया और दूर-दराज से गुरुद्वारा साहिब, बाबा जोराबर सिंह, बाबा फतेह सिंह जी के शहीदी स्थल (भौरा साहिब) तथा माता गुजरी जी के ठंडा बुर्ज, गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में नतमस्तक हुई। वहीं संगत ने भौरा साहिब में बैठक सुखमनी साहिब, जपुजी साहिब समेत पांच वाणियों का पाठ कर तन-मन तृप्त किया। वहीं गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में भी संगत ने भारी संख्या में गुरुघर के दर्शन किए और गुरुद्वारा साहिब में देग (प्रसाद) आदि करवाकर माथा टेका।
गुरुद्वारा साहिब में सारा दिन पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज भक्तों की वाणी, श्री गुरु नानक देव जी द्वारा रचित गुरुवाणी का रसभिन्ना कीर्तन होता रहा। संगत ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशी में सुंदर रुमाला साहिब तथा मिठाई आदि बांटकर खुशी मनाई। गुरुद्वारा साहिब के एडीशनल मैनेजर भाई राजिंदर सिंह टोहड़ा ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। इससे पहले गुरुद्वारा साहिब के मुख्य दरबार साहिब में विभिन्न प्रकार के सुंदर फूलों से सजावट की गई और लंगर में दाल रोटी, सब्जी तथा मीठे में खीर का लंगर बरताया गया और संगत ने भी अपनी ओर से मिठाई संगत में बांटी। भारी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब दर्शन करने पहुंची। इस अवसर पर श्रद्धालु ने लंगर हाल में लंगर तैयार करने, लंगर बांटने, जूठे बर्तनों धोने की सेवा, साफ-सफाई, जोड़ों की सेवा चाय-पानी आदि के सेवा में अपना योगदान दिया। इस मौके पर एडीशनल मैनेजर राजिंदर सिंह, इंदरदीप सिंह बेदी, हरजीत सिंह रिकार्ड कीपर, निर्मल सिंह ग्रंथी, बलजीत सिंह खजांची समेत भारी संख्या में संगत मौजूद थी।
फोटो कैप्शन-23जीबीजीपी01-फतेहगढ़ साहिब में शुरु गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर श्री अखंड पाठ साहिब की समापती पर अरदास करते ग्रंथी सिंह।
फोटो कैप्शन-23जीबीजीपी02-गुरुद्वारा साहिब में लंगर छकती संगत।
फोटो कैप्शन-23जीबीजीपी03- माता गुजरी लंगर हाल में लंगर तैयार करते सेवादार।
फोटो कैप्शन-23जीबीजीपी04-गुरुद्वारा साहिब में देग का प्रसाद लेती संगत।
फोटो कैप्शन-23जीबीजीपी05-गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब को नतमस्तक होने आती संगत।