फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर ब्लास्ट हादसा : हादसे में झुलसी एक ओर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में झुलसी एक और महिला की मौत
विज्ञापन

सिलेंडर ब्लास्ट में वीरवार को हुई थी महिला और एक बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
ग्यासपुरा की सम्राट कालोनी की गली नंबर दो में वीरवार को आग पर काबू पाते समय सिलेंडर ब्लास्ट में घायल हुई शशि (36) की भी शुक्रवार की सुबह गुरु तेग बहादुर अस्पताल में मौत हो गई। उसे सिविल अस्पताल से जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार की सुबह शशि के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर, वीरवार को इस हादसे में झुलसी सुनीता ने शाम को ही दम तोड़ दिया था, जबकि इस हादसे में घायल हुए राज की भी देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार करवा दिया। एसीपी साऊथ धर्मपाल ने बताया कि वीरवार को एक महिला और बच्चे की मौत हुई थी। शुक्रवार की सुबह शशि नाम की महिला की मौत हो गई। अन्य घायल सीएमसी और सिविल अस्पताल में दाखिल है। उनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी है। उन्होंने बताया शशि के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा। उ
विज्ञापन
विज्ञापन

ल्लेखनीय है कि वीरवार की सुबह अशोक यादव की पत्नी सुनीता खाना बना रही थी तो सिलेंडर में से गैस लीक होने लगी और उसे व घर में आग लग गई। आसपास के लोग आग पर काबू पाने के लिए घर में घुस गए। इसी दौरान गैस पूरी तरह से घर में फैल चुकी थी। अचानक लाइट आने के कारण सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और अंदर खड़े 34 लोग झुलस गए थे, जिनमें से वीरवार को दो लोगों और एक महिला की शुक्रवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें