फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरस्पीड स्विफ्ट डिजायर ने साइकिल सवार कुचला, कई मीटर घसीसते ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू कार ने साइकिल सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद काफी दूर तक युवक को घसीटकर ले गई कार
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बहन से मिलकर घर लौट रहे साइकिल सवार को आलमगीर रोड पर ओवरस्पीड स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी। कार चालक कई मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार बच गया। हादसा देख इकट्ठा हुए लोगों ने स्विफ्ट कार सवार को पकड़ लिया। मृतक की पहचान गांव डेहलों निवासी इकबाल सिंह (48) के रूप में हुई है। सूचना के बाद मृतक के परिवार वालें और थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस आरोपी कार सवार को हिरासत में लेकर थाना डेहलों ले गई। आरोपी कार सवार बलवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह किला रायपुर के रहने वाले हैं। उनका भाई इकबाल सिंह गांव डेहलों में रहता था और होजरी की फेब्रिकेशन का काम करता था। मंगलवार दोपहर वह साइकिल से गांव गिल में रहने वाली अपनी बहन से मिलने के लिए गया था। लौटते समय आलमगीर रोड पर लुधियाना की तरफ से आ रही ओवर स्पीड स्विफ्ट डिजायर ने साइकिल को टक्कर मार दी। राहगीरों के मुताबिक कार, साइकिल समेत सवार को कई मीटर कर घसीटते हुए ले गई और कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई थी। साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक इकबाल सिंह के जब परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका गुस्सा फूट गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी जालंधर का रहने वाला है। वह लुधियाना से होते हुए मालेरकोटला की तरफ जा रहा था। थाना डेहलों में तैनात जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि आरोपी कार सवार को पकड़कर उसकी गाड़ी कब्जे में ले ली गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें