फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानक शाह फकीर फिल्म पर लड़ेंगे कानूनी लड़ाई-लौंगोवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नानक शाह फकीर फिल्म पर लड़ेंगे कानूनी लड़ाई: लौंगोवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
फिल्म नानक शाह फकीर पर सुप्रीम कोर्ट की ओर पाबंदी न लगाने के फैसले पर शिरोमणि कमेटी (एसजीपीसी) प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा है फिल्म सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है सभी सिख संगठनों ने एकसुर में इस फिल्म पर पाबंदी लगाने की मांग की है। फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए एसजीपीसी कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी।
विज्ञापन

लौगोंवाल ने कहा कि अगर पंजाब सरकार सिख सेंसर बोर्ड स्थापित करेगी तो उसमें एसजीपीसी भी अपने दो सदस्य शामिल कराएगी, ताकि सिख धार्मिक फिल्मों पर पूरी नजर रखी जाए। श्री गुरु नानक देव के 550वें जन्म शताब्दी समारोह पर शुरू की गई एक गांव में एक गुरुघर मुहिम बारे लौंगोवाल ने कहा कि कमेटी के इस प्रयास को बहुत अच्छी सफलता मिल रही है। प्रदेश के कई गांवों की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों ने आपसी रजामंदी से अपने गांव में एक ही गुरुद्वारा साहिब स्थापित करने पर सहमती दी है। एसजीपीसी में 523 मुलाजिमों की नियुक्ति रद्द करने पर उठे बवाल पर लौंगोवाल ने कहा कि बहुत जल्द नए सिरे से भर्ती की जा रही है, जिसमें रद्द कीं गई नियुक्तियों वाले उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। योग्यता और तजुर्बे के आधार पर नई नियुक्तियां कीं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें