जस्सा पहलवान ने जीती झंडी की कुश्ती
40 दिवसीय चरन छोह दिवस पर करवाए मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
गुरू की नगरी के एतिहासिक गुरुद्वारा पातशाही छठी में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के आगमन पूर्व की याद में चल रहे चरन छोह समारोह की कड़ी के अंतर्गत रविवार को कुश्ती के रोचक मुकाबले कराए गए। जिसमें पहलवान जस्सा मलकपुर ने पप्पू पहलवान अखाड़ा लाडपुर ढक्की को हराकर कुश्ती की झंडी जीती। इससे पहले शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी उपाध्यक्ष हरपाल सिंह जल्ला कुश्ती मुकाबलों का उद्घाटन किया। एसजीपीसी सदस्य रविंदर सिंह खालसा, गुरुद्वारा मैनेजर दर्शन सिंह, फोरमैन बलवीर सिंह सिद्धू, इंस्पेक्टर करनैल सिंह, रविंदरजीत सिंह भंगू, फोरमैन रूप सिंह, केसर सिंह और संत बाबा सुजान सिंह कारसेवा वालों ने विजेता पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया।
कुश्ती मुकाबलों से पहले गुर मर्यादा अनुसार श्री गुरु ग्रंथ साहब जी के सम्मुख अरदास की गई। उपरांत खुल्ले मैदान में पंजाब भर के नामी अखाड़ों से पहुँचे पहलवानों ने अपनी ताकत का जौहर दिखाया। जिसमें शिरोमणी कमेटी, मीरी पीरी आगमन गुरपर्व प्रबंधक कमेटी के सहयोग से बहादुर सिंह भद्दलथूहा, गुरिंदर सिंह बैणा और गुलाब सिंह लाडपुर की तरफ से करवाए इन कुश्ती मुकाबलों में अखाड़ा लाडपुर ढक्की, मलकपुर, लुहार माजरा, ढोलेवाल, सरहिंद, चमकौर साहिब, ऊंचा पिंड, फिरोजपुर अखाड़ों के पहलवानों दरमियान मुकाबले हुए। जिसमें झंडी की कुश्ती मुकाबला जस्सा मलकपुर और पप्पू लाडपुर ढक्की के दरमियान हुआ जिस में जस्सा पहलवान ने पप्पू लाडपुर को शिकस्त देकर झंडी की कुश्ती जीत ली। पंजाब पुलिस के पहलवान गुरिंदर सिंह बैना और राणा अंबाला की कुश्ती भी काफी रौचक रही जिसमें पहलवान गुरिंदर सिंह बैना विजेता रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन:18जीबीजीपी05: गोबिंदगढ़ में कुश्ती मुकाबलों में झंडी की कुश्ती के पहलवानों को मिलाते आयोजक।