फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कौंसल आफिस रायकोट का रिकार्ड कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर काउंसिल रायकोट का रिकार्ड कब्जे में लिया
विज्ञापन

पंजाब सेवा अधिकार कमीशन के चेयरमैन ने सरकारी दफ्तरों का किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पंजाब सेवा अधिकार कमिशन के चेयरमैन जगदीश सिंह लालका ने शुक्रवार को कई सरकारी दफ्तरों का अचानक दौरा किया तथा पंजाब सेवा का अधिकार एकट अधीन दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। इस मौके पर मौजूद आम लोगों से बातचीत कर मुश्किलों के बारे में जाना।
इस सब डिवीजन में विशेष तौर पर पहुंचे लालका ने बताया कि उन्होंने बताया कि इस अचानक दौरे दौरान नगर काउंसिल रायकोट के आफिस का दौरा किया तो सामने आया कि सेनेटरी इंस्पेक्टर की ओर से सेवा का अधिकार एक्ट से संबंधित रजिस्टर में फर्जी एंट्रीज की हुई थी, जिससे संबंधिक सारा रिकार्ड कब्जे में लिया गया है। सेनेटरी इंस्पेक्टर की जवाब तलब करके बनती कार्रवाई आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के स्थानक आफिस में भी सेवा का अधिकार कानून संबंधी रजिस्टर अधूरा था। सिविल अस्पताल के रिकार्ड में बी कुछ मामूली कमियां पाई गई। जिन्हें भविष्य में दुरुस्त करने के बारे में हिदायत की गई है। उन्होंने कहा कि स्थानक सांझे केंद्र में चाहे इस एक्ट के बारे में बाहर फलेक्स लगा हुआ था परंतु उन्हें इस तरह का फलेक्स अंदर रिसेपशन पर भी लगाने की हिदायत की गई है। उन्होंने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को हिदायत की कि वह इस एक्ट की धाराओं की पूरी तरह पालना करनी यकीनी बनाए ताकि आम लोगो को इस एक्ट के जरिए सार्वजनिक सेवा तय समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि कमिशन की ओर से इस तरह के अचानक दौरे लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें