फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल कर्मीयों ने विशाल काफिले के साथ निकाला शहर में रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
धरने के पचासवें दिन निकाला रोष मार्च
विज्ञापन

थर्मल कर्मियों के आंदोलन में किसानों, मजदूरों ने की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
थर्मल प्लांट बंद करने विरोध में मुलाजिमों का का पक्का मोर्चा सोमवार को पचासवें दिन भी जारी रहा। अभी तक कोई सुनवाई न होने पर थर्मल कर्मियों ने किसान यूनियन व मजदूर यूनियनों के साथ मिलकर शहर के प्रमुख बाजारों में से बडे़ काफिले के साथ रोष मार्च निकाला। मार्च में थर्मल मुलाजिमों ने अपने परिवार व बच्चों के साथ शिरकत की। प्रदर्शनकारियों ने मनप्रीत बादल और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पक्का मोर्चा कमेटी के नेता रजिंदर सिंह ने कहा कि उनकी मांगों की अनदेखी कर रही सूबा सरकार को जगाने के लिए रोष मार्च निकाला गया है। इसके बाद भी सरकार के कानों तक उनकी आवाज नही पहुंचती तो वह बड़ा संघर्ष शुरू करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल लोगों के बीच जाकर संगत दर्शन कर उनकी मुश्किलों को सुन रहे हैं। वह बेरोजगार हुए थर्मल कर्मियों से बात करने से क्यों डरते है ? उन्होंने बताया कि जो समझौता पीएसपीसीएल के साथ थर्मल कर्मियों का हुआ था, उसकी फाइल सरकार ने जानबूझकर रोक रखी है। उन्होनें कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। रोष मार्च में किसान मजदूर यूनियन के अलावा जल सप्लाई एंड सैनिटेशन, टीएसयू, बीकेयू उगराहा, पीएसयू यूनियन के अलावा अन्य हमख्याली जत्थेबंदियों के नेताओं ने शिरकत की। रोष मार्च के दौरान बड़ी संख्या पुलिस फोर्स भी साथ चलने लगी। पुलिस प्रशासन को चिंता थी कि थर्मल कर्मी कहीं बस स्टैंड चौंक पर जाम न लगा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें