फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनीडो डेलीगेट की तरफ से लुधियाना की साइकिल फैक्ट्रियों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनीडो डेलीगेट ने किया साइकिल फैक्ट्रियों का दौरा
विज्ञापन

साइकिल उद्योग को ऊपर उठाने के बारे में किया विचार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
लुधियाना की साइकिल उद्योग को ऊपर उठाने के महत्व के तहत यूनाइटेड नेशन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के डेलीगेट ने शुक्रवार को हीरो साइकिल और एवन साइकिल फैक्ट्रियों का दौरा किया। डेलीगेट में यूनीडो के प्रोजेक्ट मैनेजर एंडर इसकसन, श्रद्धा श्रीकांत, जापान के माहिल टकाशी नागाहोरी, कजुनोबू टकुडा, उद्योग विभाग पंजाब के डायरेक्टर डीपी एस खरबंदा और एसएम गोयल व अन्य अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन

डीपीएस खरबंदा और एसएम गोयल ने डेलीगेट के सदस्यों के साथ मीटिंग की और लुधियाना के साइकिल उद्योग के बारे जानकारी दी। मीटिंग में साइकिल उद्योग को समय की जरूरत के मुताबिक तकनीकों के सहारे अपग्रेड करने के बारे में विचार किया गया। डेलीगेट ने लुधियाना की साइकिल उद्योग को चीनी उद्योगों के मुकाबले करने के लिए जापानी तकनीक मुहैया करवाने के बारे में भी विचार किया गया। डेलीगेट सदस्यों ने लुधियाना के साइकिल उद्योग की जरूरत और समर्थ के बारे में जानकारी हासिल की, ताकि इसके विकास के लिए बाकायदा खाका तैयार किया जा सके। खरबंदा ने कहा कि राज्य केसाइकिल उद्योग ऊपर उठाने के लिए नई तकनीक अपनाने और उच्च तकनीक के साइकिल पार्ट्स के उत्पादन पर जोर दिया। उन्होंने भरोसा दिया कि पंजाब सरकार की तरफ से उद्योग के विकास के लिए और उद्योगों की सहायता के लिए हर संभव प्रयत्न जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें