फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों की मां ने फंदा लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू परेशानी में महिला ने दी जान
विज्ञापन

हलवारा (लुधियाना)। गांव भौरे में एक महिला ने घरेलू परेेशानी में अपने ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान कुलदीप कौर के तौर पर हुई है। उसका 14 साल पहले गांव भौरे के सतवंत सिंह से विवाह हुआ था। मृतका अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। सतवंत सिंह ने बताया कि वह रायकोट में किसी काम से गया था। वह जब वापस लौटा तो उसने देखा कि वहां सतवंत कौर का शव लटक रहा था। उसने अपने पड़ोसियों को बुलाकर शव को नीचे उतारा। मृतका की मां बलजीत कौर ने कहा कि कुलदीप घरेलू परेशानी से तनाव में थी। उसने आरोप लगाया कि उसका पति उसे परेशान करता रहता था। मृतका की मां के बयान पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें