फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंस समर्थकों पर दर्ज किया मामला किया जाए रद्द : लीगल सैल

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बैंस समर्थकों पर दर्ज मामला रद्द करें’
विज्ञापन

लोक इंसाफ पार्टी के लीगल सेल ने प्रशासन को चेताया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
लोक इंसाफ पार्टी के लीगल सेल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से पार्टी नेता सिमरजीत सिंह बैंस के समर्थकों पर बीते दिन दर्ज किया मामला गलत है। इसे रद्द कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और बैंस समर्थकों पर दर्ज किया मामला रद्द न किया तो इस संबंध में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
लोक इंसाफ पार्टी के लीगल सेल के चेयरमैन जगमोहन सिंह वड़ैच, प्रधान मनवीर सिंह गिल व अन्य ने कहा कि एक ओर तो सरकार और पुलिस प्रशासन लोगों के लिए भ्रष्टाचारी को पकड़वाने के लिए इनाम रख रही है। वहीं जब लोग इंसाफ पार्टी के नेता सिमरजीत सिंह बैंस और उनके समर्थकों ने एक पटवारी के साथ प्राइवेट व्यक्ति को काम करने के बदले रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा तो प्रशासन रिश्वत लेते पकड़ने वालों के खिलाफ ही मामला दर्ज कर रही है। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते कहा कि पकड़े गए प्राइवेट व्यक्ति के पास मौके पर ही पैसे निकलवाए गए और उसने मौके पर ही पैसे वापस करते माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवोकेट वड़ैच ने कहा कि सरकार को चाहिए कि उक्त व्यक्ति और संबंधित पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करती, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से बैंस समर्थकों पर ही मामला दर्ज कर लोगों को यह कहने की कोशिश की जा रही है कि अब रिश्वत लेने वाले व्यक्ति सरेआम रिश्वत ले सकेंगे। इस दौरान लीगल सेल के सीनियर उप प्रधान एडवोकेट ललिता, एडवोकेट गुरिंदर पाल सिंह, एडवोकेट अमनदीप सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें