फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने फतेहगढ़ साहिब के तीन चेहरों को दी पंजाब की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आप ने फतेहगढ़ साहिब के तीन चेहरों को दी पंजाब की जिम्मेदारी
विज्ञापन

- पार्टी ने जहां प्रदेश भर में अपनी नई ‘स्टेट बॉडी’ घोषित की
- गोबिंदगढ़ में छाबड़ा, सलाणा और टंडन का हुआ सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर कमर कस ली है। पार्टी ने प्रदेश भर में अपनी नई ‘स्टेट बॉडी’ घोषित की है। इसमें फतेहगढ़ साहिब से तीन वर्करों को नई जिम्मेदारी से नवाजा गया है। उनका सोमवार को मंडी गोबिंदगढ़ में आप वर्करों ने सिरोपा डालकर सम्मान किया। इसमें संतोख सिंह सलाणा, गुलशन छाबड़ा, आशुतोष टंडन के नाम शामिल हैं। संतोख सिंह सलाणा को महासचिव, गुलशन छाबड़ा को पंजाब सचिव और आशुतोष टंडन को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त उपाध्यक्ष आशुतोश टंडन ने बताया कि उक्त के अलावा पार्टी ने हरी सिंह टोहड़ा को उपाध्यक्ष, प्रदीप मलहोत्रा को भी महासचिव नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए मालवा को एक जोन बनाया गया है, जिममें फरीदकोट, लुधियाना, मोगा, फतेहगढ़ साहिब के नाम शामिल हैं। इसका इंचार्ज गुरदित सिंह को लगाया है। पार्टी की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे और पार्टी नए जोश के साथ काम करेगी।
विज्ञापन

बताया कि जिलास्तर पर 8 लेयर बनाई गईं हैं, हर जिले का अध्यक्ष वलंटियर की मीटिंग के बाद जिले से ही चुना जाएगा। इसके अलावा असेंबली अध्यक्ष ब्लाक प्रधान, बूथ और वार्ड के अध्यक्षों का फैसला भी वलंटियरों की रजामंदी से किया जाएगा। जबकि पंजाब सचिव गुलशन छाबड़ा ने बताया कि बहुत जल्द पार्टी के कर्मठ वर्करों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी।
इस मौके पर संतोख सिंह सलाणा, गुरमीत सिंह गोबिंदगढ़, जरनैल सिंह, दर्शन सिंह चीमा, गुरदियाल सिंह, जगजीत सिंह, किशोर चंद, गुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह रामगढ़, जगजीत सिंह वडै़च, डॉ. निर्मल सिंह सलाना, मनप्रीत सिंह, प्यारा सिंह, बलविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:17जीबीजीपी06: आम आदमी पार्टी फतेहगढ़ साहिब से चुने गए प्रदेश महासचिव संतोख सिंह सलाणा, सचिव गुलशन छाबड़ा और उपाध्यक्ष आशुतोष टंडन का सम्मान करते आप वलंटियर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें