पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल पहुंचे प्रो. चंदूमाजरा का प्रचार करने
नंगल। श्री आनंदपुर साहिब से अकाली-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा की चुनावी मुहिम में तेजी लाने के लिए पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल और उनके बेटे प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अरविंद मित्तल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सोमवार शाम आयोजित कार्यक्रम में मदन मोहन मित्तल ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार वह प्रो. चंदूमाजरा की चुनावी मुहिम को तेज करने आए हैं। इस मौके पर अकाली नेता जत्थेदार जगदेव सिंह कुक्कू, बीबी तारा सैनी, प्रवासी भारतीय जत्थेदार रणजीत सिंह दियोल, नंगल मंडल के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पूरी, रमन शर्मा, जगदीश चोपड़ा, युवा मोर्च के पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह शेरू, राम कुमार सहोड़, शीला बाली, बलजीत सिंह, सुदेश कुमारी, पंकज खन्ना, मानव खन्ना, महिंदर कौर, कर्मचारी नेता तिलकराज लक्की और दलित नेता तुलसी राम मट्टू उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार मित्तल नाराज चल रहे थे और उन्होंने प्रचार से किनारा किया हुआ था। दो दिन पहले ही चंदूमाजरा और भाजपा मित्तल को मनाने में कामयाब रहे।
फोटो-23 आरपीआर01-मंच पर उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल,अरविंद मित्तल व नीचे उपस्थित कार्यकर्ता(छाया-अशोक चोपड़ा)