स्वाइन फ्लू से महिला की मौत
बोहा। क्षेत्र में स्वाइन फ्लू गांव मलको में 45 वर्षीय महिला जसवीर कौर पत्नी रूप सिंह की मौत हो गई। जसवीर कौर के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले महिला को मानसा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत बिगड़ने पर उसको मेडिकल कालेज फरीदकोट में रेफर कर दिया गया। वहां अगले दिन उसकी मौत हो गई। समाजसेवी व कांग्रेस पार्टी की गांव इकाई के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने प्रदेश सरकार से मांग की कि गरीब अनुसूचित जाति के परिवार से संबंधित इस महिला के परिवार को आर्थिक मदद देकर राहत पहुंचाई जाए।