सीपीएफ ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। सीपीएफ कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगो को लेकर जिला मुख्यालय के प्रदर्शन कर छठी पातशाही गुरुद्वारा चौक में केंद्र सरकार की अर्थी फूंककर जोरदार नारेबाजी की। यूनियन नेताओं ने कहा कि 2004 के बाद भर्ती मुलाजिमों की पेंशन केंद्र सरकार की तरफ से बंद करके नई पेंशन स्कीम लागू कर दी गई थी जो कि निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली स्कीम है। इसका सीपीएफ कर्मचारी यूनियन विरोध करती हैं और पुरानी स्कीम बहाल कराने के लिए संघर्ष करेगी। मौजूदा कैप्टन सरकार ने मतदान से पहले पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने का वादा किया था। अब सरकार अपने वादों से वफा हो रही है। मौके पर जरनैल सिंह औजला, सुरिंदरपाल हरगणा, हरविंदर सिंह रौणी, कर्मजीत सिंह, आशुतोष धीमान, गुरिंदर गुरम ने कहा कि यदि सरकार ने चुनाव से पहले पुरानी पेंशन स्कीम बहाल नहीं की तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। 21 फरवरी को बठिंडा में प्रदेश स्तरीय धरना दिया जाएगा।
फोटो कैप्शन:07जीबीजीपी09-फतेहगढ़ साहिब में बारिश में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते सीपीएफ कर्मचारी यूनियन।