फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाथरूम में नहाते गए किशोर की गीजर की गैस चढ़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गीजर की गैस चढ़ने से छात्र की मौत
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद के हमायूंपुर इलाके में रविवार को दसवीं के छात्र की बाथरूम में लगे गीजर की गैस चढ़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी हमांयुपुर के तौर पर हुई है। परिवार को घटना का पता उस समय लगा जब गुरप्रीत सिंह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकला। पिता बलवीर सिंह ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो गुरप्रीत अंदर बेसुध पड़ा था। उसे सिविल अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दादा जोगिंदर सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह की खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं का छात्र था। रविवार की शाम 7 बजे जैसे ही वह नाई की दुकान से बाल कटवाकर नहाने के लिए गया था। बाथरूम और रोशनदान बंद होने के कारण अंदर पहले से लीक हो रही गीजर की गैस से गुरप्रीत बेहोश हो गया। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल मलकीत सिंह ने बताया गुरप्रीत सिंह होनहार विद्यार्थी था। स्कूल में 2 मिनट का मौन धारण कर गुरप्रीत को श्रद्धांजलि दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें