कृषि विभाग ने कीटनाशक के नमूने भरे
बरनाला। मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत कृषि विभाग ब्लॉक महलकलां में कृषि विकास अफसर गुरचरन सिंह, डॉ. सुखपाल सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने दुकानों में उपलब्ध खेती रसायनों व दवाओं की जांच की। साथ ही कीटनाशक दवाओं के 5 नमूने लिए। टीम में शामिल कृषि अफसर कुलदीप सिंह सेखों व कृषि अफसर जसविंदरपाल सिंह ने बताया नमूने जांच के लिए लैबोरेटरी को भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मुहिम का मुख्य मकसद किसानों को खाद, बीज व कृषि के लिए अच्छी दवाएं मुहैया कराना है।