फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की मोहाली के अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से महिला की मोहाली में मौत
विज्ञापन

जिले में अभी तक 6 मौतें, 18 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सेहत विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद महानगर लुधियाना में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। स्वाइन फ्लू के चलते अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुका है। मंगलवार देर रात खन्ना निवासी एक महिला की मौत चंडीगढ़ स्थित निजी अस्पताल में हुई है। इस बात की पुष्टि सिविल सर्जन डॉक्टर परविंदर सिंह ने की है। हालांकि जनता को जागरूक करने के लिए सेहत विभाग पीड़ित लोगों के घरों के आसपास अपना काम कर रहा है, इसके बावजूद पर पीड़ितों की संख्या में इजाफा होने पर रोक नहीं लग पाई है। ऐसे में आने वाले दिनों में स्वाइन फ्लू कुछ और लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है।
विज्ञापन


32 संदिग्ध आ चुके हैं सामने
सिविल सर्जन डॉ. पलविंदर सिंह के अनुसार इस वर्ष 32 संदिग्ध मरीज सामने आए थे। जांच के बाद 18 लोगों स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाए गए है। अभी तक 6 लोगों की मौत हुई है। इसमें गांव कालख निवासी 30 वर्षीय महिला, विवेक नगर निवासी 12 वर्षीय बालक, समराला में 53 साल के व्यक्ति, जवद्दी निवासी 40 साल के व्यक्ति और मंगलवार देर रात खन्ना निवासी 65 साल की महिला की मोहाली के निजी अस्पताल में मौत हुई है। स्वाइन फ्लू पीड़ित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को तेजी से फैलता है। इसलिए आम जनता को चाहिए कि वह भीड़ भाड़ वाले एरिया में जाने से गुरेज करें। अगर उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है, तो उसकी सूचना तुरंत सेहत विभाग को दे। ताकी उसका समय रहते उपचार हो सके और अन्य लोगों को भी संपर्क में आने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें