कांग्रेस सेवा दल ने सुखबीर के पोस्टर पर पोती कालिख
लुधियाना। शिरोमणि यूथ अकाली दल नेताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोते जाने के बाद कांग्रेस सेवादल वर्करों ने सुखबीर बादल की फोटो पर कालिख पोत अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान सेवादल वर्करों ने अकाली दल के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
कांग्रेस सेवा दल पंजाब के प्रधान निर्मल कैड़ा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश की एकता की रक्षा की खातिर बलिदान दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। इस प्रदर्शन में इंद्रजीत चोपड़ा, सतपाल लाली, तिलक राज सोनू, सुखबीर मेला, मुकेश अग्रवाल, विशु ढींगरा, नरिंदर नीटा और जीत राम मौजूद थे।