फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक लापता, एक्टिवा नहर किनारे मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। ससुराल से घर के लिए निकले करनैल सिंह नगर के रहने वाले जविंदर सिंह (33) संदिग्ध हालात में लापता हो गए। परिजनों को उनकी एक्टिवा और मोबाइल फिरोजपुर रोड स्थित नहर किनारे मिला है। उन्होंने इसकी शिकायत थाना डिवीजन पांच की पुलिस को दी है। पुलिस ने जविंदर सिंह के बारे में पूरी जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जविंदर सिंह के मौसा शविंदर सिंह ने बताया कि वह कार रिपेयरिंग का काम करता है। उसकी पत्नी एक निजी कंपनी में काम करती है। उनका दो साल का बेटा भी है। उन्होंने बताया कि जविंदर सिंह मंगलवार को अपने घर से एक्टिवा लेकर टिब्बा रोड स्थित अपने ससुराल घर गया था। ससुराल से वापस वह घर के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। तलाश के दौरान जविंदर की एक्टिवा और उसका मोबाइल फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट नहर के पास मिला। आशंका यह जताई जा रही है कि जविंदर नहर में कूद गया है लेकिन अभी इसके बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है। थाना डिवीजन पांच की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें