फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद द्वारा अस्पताल में दाखिल कराए नशे के आदी युवकों को डाक्टर ने भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने अस्पताल में दाखिल कराया नशे के आदी युवकों को डाक्टर ने भगाया
विज्ञापन

-सांसद ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लगाए आरोप, सेहत मंत्री को कराया अवगत
-सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने किया नशा छुड़ाओं केंद्र रकबा का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)। इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराए गए मुल्लापुर दाखा के गांव के नशे के आदी युवकों को डाक्टर ने भगा दिया। साथ ही इलाज करने से मना कर दिया। इस बात का पता जब सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को चला तो उन्होंने डाक्टर के खिलाफ सेहत मंत्री ब्रह्म मेहिंदरा के पास शिकायत की और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को गांव रकबा में नशा छुड़ाओ केंद्र का दौरा करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

सांसद बिट्टू ने कहा कि उन्होंने सिविल अस्पताल लुधियाना में नशा छोड़ने के लिए दाखिल करवाए नौजवानों को भगाने वाले डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि दस सालों के दौरान जो नौजवानों को खत्म करने के लिए चिट्टे का छींटा दिया गया है वह विस्फोटक रूप धारण कर चुका है। जिसे खत्म करने के लिए कुछ समय जरूर लगेगा। क्योंकि पिछली सरकार ने इन नौजवानों को बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया और नौजवान नशे के पक्के आदी बन गए हैं। इस अस्पताल में 34 नशा छोड़ने वाले नौजवानों में से 14 को एचआईवी पाजिटिव, पांच नौजवानों को काला पीलिया की शिकायत होनेे को बिट्टू ने गंभीरता के साथ लिया और कहा कि इन का केंद्र और राज्य सरकार की स्कीमों के अनुसार मुफ्त इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो चिट्टे के साथ नौजवान मर रहे है वह नशे के साथ नहीं बल्कि उसकी तोड़ से मच रहे हैं। क्योंकि नशे की सप्लाई लाइन ही धीरे धीरे काटी जा रही है। सांसद बिट्टू ने यह भी बताया कि पुलिस किसी भी नशा छुड़ाओं केंद्र में नहीं जाएगी। क्योंकि उन्हें देख नशेड़ी नौजवान भाग जाते हैं और उनका इलाज नहीं हो पाता। आने वाले समय में ग्राम पंचायतों, सरपंचों और नंबरदारों पर जिम्मेदारी डालने की बात करते बिट्टू ने कहा कि हर गांव में नशा तस्करों और नशेड़ियों के लिए इलाके के थाना या पुलिस चौकी इंचार्ज को भी जिम्मेदार समझा जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि नशेड़ी नौजवानों की संख्या इतनी ज्यादा है कि उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए एनजीओ प्राइवेट डाक्टरों की सेवाएं लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें