फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रविवार लगा करेगा आत्मा किसान बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
‘हर रविवार लगा करेगा आत्मा किसान बाजार’
विज्ञापन

डीसी ने किया मुख्य खेतीबाड़ी दफ्तर में पहले बाजार का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जिला प्रशासन की ओर से महानगर में हर रविवार को आत्मा किसान बाजार लगाने का फैसला लिया गया है। मुख्य खेतीबाड़ी दफ्तर में सजाए गए पहले बाजार का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि आत्मा किसान बाजार का मुख्य महत्व आत्मा स्कीम अधीन रजिस्टर्ड स्व सहायता ग्रुपों और किसानों की ओर से मेहनत के साथ अपने हाथों तैयार की खेतीबाड़ी और सहायक धंधे के साथ संबंधित वस्तुओं को खपतकारों तक सीधा पहुंचना है। उन्होंने बताया कि इस बाजार में किसान अनने हाथों से तैयार की वस्तुओं और अन्य उत्पादों को बेच सकेंगे। किसानों और स्व सहायता ग्रुुपों को अपनी स्टाल लगाने की किसी भी किस्म का कोई किराया नहीं देना पड़ेगा। खपतकार इस बाजार में अपनी जरूरत का सामान सस्ता और अच्छा खरीद सकेंगे। बाजार में बिकने वाला सामान आर्गेनिक तरीके के साथ तैयार किया होगा। इससे आम लोगों की सेहत को भी कोई नुकसान नहीं होगा। डीसी अग्रवाल ने किसानों, स्व सहायता ग्रुपों के सदस्यों और खपतकारों को अपील की है कि वह हर रविवार इस बाजार को सजाने और इसका लाभ लें। इस दौरान मुख्य खेतीबाड़ी अफसर बलदेव सिंह, आत्मा की तरफ से डॉ. जीएस खेड़ा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें