फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित जत्थेबंदियों का प्रशासन को भरोसा, दो अप्रैल को शांतिपूर्ण रहेगा रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
‘दो अप्रैल को शांतिपूर्ण रहेगा रोष मार्च’
विज्ञापन

विभिन्न जत्थेबंदियों ने जिला प्रशासन और पुलिस को दिया भरोसा
शरारती तत्वों पर नजर रखेगी पुलिस : पुलिस कमिश्नर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
दलित जत्थेबंदियों की ओर से दो अप्रैल को देशभर में किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान जिले में शांतिपूर्ण तरीके के साथ रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। यह भरोसा अलग-अलग जत्थेबंदियों की ओर से शुक्रवार को जिला प्रशासन और पुलिस को दिया गया। इस बारे में एक बैठक का आयोजन डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके की अध्यक्षता में किया गया।
इस दौरान दलित जत्थेबंदियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के प्रति नाराजगी जाहिर की, जिसमें जातिसूचक संबंधी बने कानूनों पर उंगली उठाई गई है। इस दौरान दलित नेता रमनजीत सिंह लाली, नरेश धींगान, विजय दानव, चौधरी यशपाल व अन्य ने प्रशासन को बताया कि चाहे दो अप्रैल के प्रदर्शन के पीछे नहीं हटा जा सकता, लेकिन वह भरोसा देते हैं कि इस रोष मार्च के दौरान शहर में अमन कानून की स्थित बनाई जाएगी। रोष मार्च शांतिपूर्ण तरीके के साथ पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिए गए निर्णय प्रति दलित भाईचारे के रोष पर केंद्र सरकार और न्यायिक व्यवस्था को जागरूक करवाया जाए। नेताओं ने समूह भाईचारों को अपील की है कि वह रोष मार्च के दौरान अमन शांति बनाए रखे। डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने समूह जत्थेबंदियों को भरोसा दिलाया कि शांतिपूर्ण रोष मार्च के दौरान प्रशासन की ओर से सहयोग मुहैया करवाया जाएगा। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अश्वनी कपूर, एडीसी इकबाल सिंह संधू, एसडीएम व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें