फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दस्वीं के गणित व बाहरवीं के इकनामिकस का पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
‘एक सप्ताह के भीतर होंगे पेपर’
विज्ञापन

बठिंडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा के गणित और 12वीं कक्षा के इकनामिक्स के पेपर को किन्हीं कारणों से रद्द करना पड़ा है। विभाग ने एक पत्र जारी कर सीबीएसई से संबंधित स्कूलों को आगाह किया कि बोर्ड की ओर से एक हफ्ते के अंदर अंदर उक्त रद्द किए पेपर लिए जाएंगे। विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में पेपर को कैंसिल किए जाने संबंधी स्पष्ट तौर पर कोई कारण नहीं लिखा। सूत्रों से पता चला है कि उक्त दोनों पेपर लीक होने से ही बोर्ड ने कैंसिल किए हैं। इसके चलते सीबीएसई से जुडे़ छात्रों में रोष भी पाया जा रहा है। क्योंकि बुधवार को सीबीएसई की दसवीं कक्षा का गणित का पेपर था। उसे देने के लिए विद्यार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों में पहुंचे थे। लेकिन उनको परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर पता चला कि उनका पेपर बोर्ड की ओर से रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें