पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका
संगरूर।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी विरोध में शनिवार को यूथ कांग्रेस के हलका संगरूर इंचार्ज बनी खैहरा के नेतृत्व में पटियाला रोड वाल्मीकि चौक में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला जलाया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यूथ कांग्रेस के नेता दर्शन सिंह तथा शक्तिजीत सिंह ने कहा कि आए दिन पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी करके देश की जनता पर बोझ डाला जा रहा है। पहले ही महंगाई की चक्की में आम लोग पिस रहे हैं। ऐसे में आए दिन खाद्य वस्तुओं के साथ पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाए जाने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल दौरान यहीं भाजपाई महंगाई का शोर मचाते नहीं थकते थे, अब अपनी सरकार सत्ता में होने पर चुप्पी साधे बैठे हैं। कांग्रेस इसका डटकर विरोध करेगी। इस मौके पर एमी राठौर, गौरव सिंगला, कर्मजीत सिंह, गुरप्रीत कंधौला, बलजोत, गग्गी, रूप सिंह धालीवाल, कुलविंदर सिंह, जगजीवन सिंह, हैप्पी सिंह, जगजीत सिंह आदि मौजूद थे।