फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर्स ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर्स ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। पेंशनर्स एसोसिएशन पंजाब से संबंधित पंजाब पॉवर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड की गोबिंदगढ़ इकाई से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शुक्रवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने पंजाब सरकार एंव पावरकॉम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

अग्रसेन पार्क में मेहर पाल सिंह के नेतृत्व में एकत्रित पेंशनरों ने मांगों की अनदेखी करने पर सरकार की निंदा की। एसोसिएशन के महासचिव सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि मांगों में प्रमुख तौर पर कर्मचारियों व पेंशनरों की रोकी गई डीए की बकाया किस्त जारी करना, मेडिकल मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 2000 करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा फिर से चालू करना और बिजली यूनिटों में रियायत देना शामिल हैं। उन्होंने कहा मांगों को तुरंत प्रभाव से लागू कर पेंशनरों को राहत पहुंचाई जाए। इस अवसर पर दर्शन सिंह, तिरलोचन सिंह, रमेश्वरदास, जरनैल सिंह, महिंदर सिंह, दलजीत सिंह, गुरनाम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें