फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से पंजाब, हिमाचल और उतराखंड के दो सौ युवा सिखेंगे क्लासिकल म्यूजिक के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो के साथ जरूर लगाएं
विज्ञापन


200 युवा सीखेंगे क्लासिकल म्यूजिक के गुर
आज से पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड के प्रतिभागी लेंगे हिस्सा
स्पीक मैके की तरफ से दो दिवसीय डीपीएस स्कूल में अधिवेशन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। स्पिक मैके (सोसाइटी फॉर दी प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चरल एमांगस्ट यूथ) की ओर से 24 और 25 नवंबर को दो दिवसीय अधिवेशन का आयोजन डीपीएस स्कूल में किया जा रहा है। इस अधिवेशन का मकसद छात्रों को भारत के क्लासिकल संगीत के साथ जोड़ना है। समारोह में पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड सहित कई अन्य प्रदेशों से युवा हिस्सा लेने पहुंच रहे है। यह जानकारी स्पिक मैके के फाउंडर पद्मश्री डॉ. किरण सेठ ने दी। इस मौके पर रालसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी संजीव पाहवा, अरुण सहाय, डॉ. शकुंतला लवासा, रणजोध सिंह और डीपीएस स्कूल प्रिंसिपल बलमीत कौर मौजूद थी। संजीव पाहवा ने जानकारी देते कहा कि जैसे योग से व्यक्ति में एकाग्रता आती है, उसी तरह संगीत भी व्यक्ति का मन एकाग्र करने में सहायक होता है। आज तक जितने भी महान व्यक्ति हुए हैं, वह किसी न किसी तरह म्यूजिक के साथ जुड़ रहे हैं। इसलिए स्पिक मैके की तरफ से बच्चों को संगीत के साथ जोड़ने का अच्छा प्रयास है। इसमें हर किसी को भाग जरूर लेना चाहिए। ऐसा कर हम देश के क्लासिकल म्यूजिक को बचाने का प्रयास कर सकते हैं।

अधिवेशन में होंगे शामिल
-उस्ताद निशांत खान सितार वादक
-मार्गी मधु कूडियटम नृत्य
-पदम भूषण डॉ. बीएन गोस्वामी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें