नाराज ग्रामीणों ने जड़ा स्कूल पर ताला
अध्यापकों की कमी से नाराजगी, ग्रामीण ने दिया था शिक्षा विभाग को अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। पिछले लंबे समय से गांव गोबिंदगढ़ खोखर में अध्यापकों की कमी के कारण प्रभावित हो रही बच्चों की शिक्षा से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शनिवार को स्कूल के गेट पर ताला लगाकर अपना रोष जाहिर किया। हालांकि गांववासियों ने कुछ दिन पहले ही शिक्षा विभाग को इस बाबत अल्टीमेटम दिया था।
स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन सतनाम सिंह, सदस्य हरबंस सिंह ने कहा कि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापकों की कमी पिछले काफी समय से है। उन्होंने कई बार जिला शिक्षा अधिकारी को इस बारे में अवगत कराया, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। गत दिनों गांववासियों और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने बैठक करके शिक्षा विभाग को 15 सितंबर तक स्कूल में अध्यापक भेजने का अल्टीमेटम दिया था और स्कूल को ताला लगाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया कि स्कूल में मौजूदा समय 461 छात्र पढ़ रहे हैं और स्कूल में जरूरी सिलेबस अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, हिस्ट्री, साइंस, हिसाब, ड्राइंग, पंजाबी इकोनामिक्स विषयों के अध्यापक नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ समय में बच्चों की परीक्षा नजदीक आ रही है जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है किंतु विभाग का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। इस मौके रोही सिंह, हरनेक सिंह, प्रेमसिंह, महिंदर सिंह, लाभ कौर, छिंदर कौर, जसप्रीत कौर, सीमा रानी और रानी कौर मौजूद थे।
इस संबंध तके डिप्टी डीईओ इंदू सिमक ने कहा कि एक महीना पहले इस स्कूल से तीन लेक्चरर बदली करवा गए थे। बावजूद इसके सभी विषयों की कक्षाएं एमएसी अध्यापकों द्वारा लगाई जा रही हैं। अभी चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। इसके बाद डेपुटेशन लेक्चरर भेज दिए जाएंगे और बच्चों की शिक्षा किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
-----------------
फोटो:15एसजीआरपी01:संगरूर के गांवगोबिंदगढ़ खोखर के सरकारी स्कूल को ताला लगाने के बाद रोष जाहिरकरते गांववासी।
--------------------------
जसवीर सिंह भट्टी