राज्य सरकार पेट्रोल व डीजल पर लगाए टैक्स वापस ले: ढींडसा
प्रदेश सरकार के खिलाफ शिअद का रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल की तरफ से राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ शहर में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल पर लगाए बेतहाशा टैक्स कम करनेकी मांग की। इसके बाद डीसी को मांग पत्र सौंपा गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए ढींडसा ने कैप्टन सरकार हर मुद्दे पर फेल करार देते कहा कि राज्य सरकार अब राज्य की जनता की जेब से पैसा निकालने पर तुली हुई है। कैप्टन सरकार की लोक विरोधी नीतियों के चलते पंजाब तबाही के किनारे पर खड़ा हो गया है।
इस मौके पर प्रकाश चंद गर्ग, राजिंदर सिंह कांझला, हरी सिंहनाभा, फरजाना आलम, जसविंदर सिंह प्रिंस, सतगुर सिंह नमोल, प्रितपाल सिंह हांडा, तेजासिंह कमालपुर, रामपाल सिंह बैहणीवाल, हरदेव सिंह रोगला, मेघ सिंह, जसवीर सिंह दिओल,नगर काउंसिल अध्यक्ष रिपुदमन सिंह ढिल्लों सहित अन्य मौजूद थे।
फोटो:26एसजीआरपी04:संगरूर में डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए अकालीदल के नेता।