फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अधीन डिप्टी कमिशनर बठिंडा ने

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिकों को सुविधाएं देने के ठेकेदारों को निर्देश जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अधीन इमारतों, सड़कों के निर्माण करने वाले श्रमिकों को सुविधाएं देने संबंधी ठेकेदारों को निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधीश बठिंडा दीपरवा लाकरा ने बताया कि अलग अलग निर्माणाधीन मंडल भवन एवं सड़कों के निर्माण के लिए काम कर रहे ठेकेदारों को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपने श्रमिकों और अन्य स्टाफ को तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अधीन सुविधाएं प्रदान करें, जिससे उनके स्वास्थ्य की संभाल की जा सके। निर्माण काम में रेत, बजरी, सीमेंट एवं अन्य निर्माण सामग्री को उतारते समय मिट्टी उड़ती है। जिसके प्रदूषण से श्रमिकों एवं अन्य स्टाफ के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। श्रमिकों के हाथ पैर खराब होने और काम करते समय सिर पर चोट का डर होता है। उन्होंने कहा कि जिस मंडल के अधीन काम किया जा रहा है, संबंधित ठेकेदार को निर्देश देगा कि वो मजदूरों को दस्ताने, बूट, मास्क, हेलमेट आदि प्रदान करें। इससे मजदूरों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूक किया जा सके। सड़कों के निर्माण रिपेयर के समय मिट्टी-पत्थर और तारकोल का काम करने वाले श्रमिकों के लिए भी हाथ पैर आदि को भी नुकसान होता है। इसलिए भी मजदूरों को दस्ताने, बूट, मास्क, हेलमेट आदि पहनने से संबंधी जागरूक किया जाये और मजदूरों को ये सुविधाएं देने के लिए ठेकेदारों को निर्देश किए जायें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें