फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की वारदातों से खफा सुधार बाजार के दुकानदार एसएसपी से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर चोर छोड़ने का आरोप
विज्ञापन

चोरियों से खफा सुधार बाजार के दुकानदार ने लगाया आरोप
एसएसपी ने डीएसपी रायकोट को दिए कार्रवाई के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। सुधार बाजार में इस समय पूरी तरह चोरो का बोलबाला है। इससे खफा दुकानदारों का शिष्टमंडल मंगलवार को सुबह एसएसपी देहात सुरजीत सिंह से मिला। दुकानदारों ने एसएसपी से साफ कहा कि पुलिस न तो चोरी का केस दर्ज करती है और न ही चोरो को पकडने के लिए कोई ठोस कदम उठा रही है। दुकानदारों ने आरोप लगाया बाजार से चोरी हुए लाखो के मोबाइल फोन के मामले में पुलिस ने चोरको पकड़ने के बाद छोड़ दिया। एसएसपी मामले में डीएसपी रायकोट को जांच के आदेश दिए हैं।
एसएसपी को दुकानदारों ने बताया कि 5-6 अप्रैल की रात सुधार बाजार से जनता टैलीकाम से 8 लाख के मोबाइल फोन, इसी रात फैंसी स्टोर से लाखो का कपड़ा व नगदी, इसी रात को ही कैथ बुटीक से मंहगे सूट, कपडे़ व नगदी चोरी हुई थी। इसके अलावा 15-16 अप्रैल की रात को भी बीकानेर स्वीट्स, मयंक स्टोर व सागर जरनल स्टोर पर चोरो ने हाथ साफ किया। 11 मई को सुधार बाजार आई महिला से पर्स छीना गया। 14 मई की रात बाइक चोरी, 16 मई की रात को एक दुकान से फिर चोरी के अलावा एक 12 वर्ष के बच्चे से भी मोबाईल लूटा जा चुका है। पुलिस ने कई मामलों में एफआईआर तक नही लिखी। जनता टेलीकाम के मालिक जसवंत राय ने बताया कि उनकी दुकान से चोरी हुए मोबाइल में से चार या पांचमें आरोपियों ने सिम डाला था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद पुलिस को थाने जाकर दी। पुलिस ने सिर्फ एक ही आरोपी को उठाया और बाद में उसे भी छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ सुधार हरजिंदर सिंह ने बताया कि ज्यादातर चोरियों में मामले दर्ज है। उन्होंने कहा कि दुकानदार चौकीदार तक रखने को तैयार नही है पुलिस उन्हें कई बार चौकीदार रखने के लिए कह भी चुकी है। उन्होंने कहा कि चोरी के मोबाइल में से एक फोन ही चला था, जिसके संबंध में प्रवासी मजदूर को उठाया गया था। नाम पता न होने के चलते कार्रवाई वही पर ठप हो गई और उसे छोड़ना पडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें