कांग्रेस ने किया लोकतंत्र का कत्ल: आप
बूथों पर कब्जा करके जाली वोटें डालने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नगर निगम के चुनाव के लिए वोटिंग के दौकान कांग्रेस के समर्थकों तथा भड़के बाउंसरों ने सरेआम बहुत बूथो पर थक्के से कब्जा करके जाली वोटें भुगताई तथा बूथों पर तैनात पुलिस ने मूक दर्शक बनकर उनका साथ दिया और दूसरी पार्टियों की ओर से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। सरेआम की गई गुंडागर्दी की सख्त शब्दों में निंदा करके आम आदमी पार्टी के नेता दर्शन सिंह शंकर, सूबा जनरल सचिव अहबाब सिंह ग्रेवाल तथा जिला प्रधान दलजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने समर्थकों की टोलियां साथ लेकर बूथो पर कब्जे किए तथा दूसरी पार्टी के पोलिंग ऐजंटो तथा स्टाफ को धमका कर सरेआम जाली भुगताई। आप नेताओं ने कहाकि वार्ड नंबर 72 में बाबा ईश्वर सिंह स्कूल में कांग्रेस के सैकड़ों हुड़दंगियों तथा बाउंसरों ने 3 बजे के करीब जबरदस्ती घुस कर सभी चारों बूथों पर पुलिस की मौजूदगी में कब्जा कर लिया तथा सरेआम गुंडागर्दी करते हुए जाली वोटें डलवाईं। जानकारी देते हुए विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा ने पुलिस कमिश्नर को भी फोन पर जानकारी दी गई। पुलिस के सीनियर आफिसर मौके पर पहुंचे पर उन्होंने कांग्रेस समर्थकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी तरह वार्ड-54 में जाली वोटें भुगताते हुए कांग्रेसी समर्थकों को पुलिस के हवाले किया गया। परंतु पुलिस की ओर से उन्हें कुछ समय बिठा कर छोड़ दिया गया। नेताओं ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने किराए पर लाए बाउंसरों तथा समर्थकों के जरिये बूथों व पुलिस की मौजूदगी में कब्जे करके लोकतंत्र का कत्ल किया है।