पंजाब पुलिस की निगरानी में ईवीएम सुरक्षित नहीं : खैरा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल खैरा ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी सुखबीर बादल की राह पर चले हुए है। उन्होंने कहा कि चुनाव में सरकार की तरफ से पूरी तरह से धक्केशाही की गई है। सरकार ने लोकतंत्र का कत्ल किया है। पुलिस ने सरकार से मिल कर चुनावं में धक्केशाही होने दी है और कांग्रेसी वर्करों जैसा काम किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की निगरानी में ईवीएम सुरक्षित नहीं है। सुखपाल खैरा ने बताया कि वह चुनाव के दौरान यहीं रहे। उनका मकसद चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाना नहीं बल्कि सरकार किसी तरह की को ई धक्केशाही न करे इसलिए वह महानगर में है। वार्ड नंबर 44 में कांग्रेस के विधायक की तरफ से धक्केशाही की जा रही थी। जिन्हें लिप प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने मौके पर पहुंच इसका विरोध किया। कांग्रेसियों ने चुनाव में पूरी तरह से धक्केशाही की है।