लोहा व्यापारी के घर पर जीएसटी की रेड
करीब 3 घंटे तक चली जांच के बाद 200 फाइलें जब्त की गईं
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
शाम नगर इलाके में शुक्रवार की सुबह एक लोहा व्यापारी के घर जीएसटी अधिकारियों की रेड ने की। टीम की अगुवाई स्टेट जीएसटी कमिश्नर कुमार सौरभ राज, एडिशनल कमिश्नर टैक्सेशन राजिंदर भंडारी ने की। रेड के दौरान गोबिंदगढ़ थाना के एसएचओ सुखवीर सिंह फोर्स के साथ मौजूद थे। करीब तीन घंटे की जांच के बाद टीम ने करीब 200 फाइलों को अपने कब्जे में लिया।
एडिशनल कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर टैक्सेशन पंजाब ने बताया कि उनकी टीम 25 दिन से मामले को लेकर छानबीन में लगी हुई थी और ट्रेडिंग में शक के चलते फर्म के मालिक की गत 1 जुलाई से 3 बैंकों से करीब कई हैवी ट्रांसेक्शन की गुप्त जांच चल रही थी। फर्म ने एक से दूसरे खाते में जमा करवाए 40 से 50 लाख की राशि भी निकली जा रही थी। बैंकों से डिटेल हासिल करके मामले की जांच कराई गई। टीम की मदद से भारी मात्रा में व्यापार के लिए प्रयोग में लाए कागजात बरामद किए हैं जिनकी जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
टीम में मोबाइल विंग चंडीगढ़, ईटीओ सिमरन बराड़, मनीश नय्यर, अनिता सोढी शामिल थे। बताया जा रहा है कि रेड पड़ने पर फर्म मालिक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने फर्म मालिक को चेतावनी देकर कमरे से बाहर निकाला और विभाग टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की।