फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कुत्ते ने 16 लोगों को काटा

Sat, 19 Oct 2013 10:57 PM IST
अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा के गांव बुटर कला में शनिवार को एक पागल कुत्ते ने 16 लोगों को काट दिया। घायल लोग उपचार के लिए सरकारी अस्पताल मोगा, बधनी कलां, ढुडीके और बुटर कलां में गए, पर वहां टीके न लगने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन


हरजिंदर कौर, कुलदीप कौर, जगजीत कौर, मलकीत सिंह, जसवीर कौर, अंग्रेज कौर, सतपाल सिंह, पंजाब कौर, गुरप्रीत सिंह, प्यार कौर, राज कौर, परमजीत कौर, दर्शन सिंह, नसीब कौर, संत राम और बचन सिंह ने कहा कि उन्हें पागल कुत्ते ने काट लिया।

 वे बधनी कलां के सरकारी अस्पताल में गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें यह कह कर वापस कर दिया कि उनके पास एंटी रेबीज टीके नहीं है। इसके बाद ढुडीके और मोगा में गए, लेकिन वहां भी टीके नहीं थे। इस पर उन्हें प्राइवेट अस्पतालों में 400 रुपये के टीके लगवाने पड़े।
विज्ञापन


इस संबंध में गांव के सरपंच दर्शन सिंह ने कहा कि कुत्ते ने पशुओं को भी घायल कर दिया है। इस कारण गांव में आवारा कुत्तों का टीकाकरण होना चाहिए। सेहत विभाग गांव बुटर कलां में कैंप लगाकर टीकाकरण करने का प्रबंध करे। नहीं तो वे संघर्ष करने को मजबूर हो जाएंगे।

उधर इस संबंध में मोगा के सिविल सर्जन डॉ. अमरजीत कौर का कहना है कि अस्पतालों में एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। सोमवार को बाजार से खरीदकर पीड़ितों को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें