फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: रेलवे लाइन पर गिल नहर में स्टंटबाजी कर रहे थे पांच नौजवान, आरपीएफ ने दबोच लिए

Thu, 04 Jul 2019 11:19 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
ट्रेन के साथ स्टंट करते नौजवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गिल नहर लुधियाना पर कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर कर स्टंटबाजी करते हैं। बुधवार को आरपीएफ लुधियाना की विशेष टीम ने पहले लोगों को जागरूक किया और न मानने वाले पांच लोगों को पकड़ा। यह सभी लोग खतरनाक स्टंट कर रहे थे। स्टंटबाज नहर के ऊपर रेलवे लाइन पर खड़े होते हैं और ट्रेन का इतंजार करते हैं। जब ट्रेन आती है तो तेज रफ्तार से गुजरती ट्रेन को हाथ लगाने के बाद छलांग लगाकर नहर में कूद जाते हैं।
विज्ञापन


आरपीएफ के पोस्ट कमांडर अनिल कुमार ने इस जोखिम भरे खतरनाक खेल को रोकने के लिए एक विशेष टीम बनाई और टीम को हिदायत दी कि वहां जाकर ऐसे लोगों को समझाएं कि इस प्रकार स्टंट करना बहुत खतरनाक है। साथ ही इस विशेष टीम को यह भी निर्देश दिए कि वह आसपास के एरिया में रहने वाले निवासियों को समझाएं और जागरूक करें कि अपने बच्चों को यह खतरनाक खेल न खेलने दें।

बुधवार को आरोपियों ने खतरनाक स्टंट में रेलवे लाइन पर खड़े होकर ट्रेन का इतंजार किया और जब ट्रेन नहर के ऊपर से गुजर रही थी तो ट्रेन को हाथ लगाने की कोशिश कर नहर में कूद रहे थे। इन सभी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध आरपीएफ लुधियाना ने मामले दर्ज किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में हरप्रीत सिंह, दीपक सिंह, गुड्डू, अलीम, जेहरीब।
विज्ञापन


पकड़े गए सभी व्यक्तियों से जब यह पूछा गया कि आप यह जोखिम भरा स्टंट क्यों करते हैं तो इन्होंने बताया कि हम यह काम शर्त लगाकर अपनी बहादुरी दिखाते हैं। अपने दोस्तों में प्रभुत्व कायम करने के लिए ऐसा स्टंट करते हैं। आशीष कुमार (वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ फिरोजपुर ने निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस प्रकार के लोग अपनी जान जोखिम में न डालें, इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें