फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर के दुकानदारों ने नगर सुधार ट्रस्ट के दफ्तर के समक्ष दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोपड़। नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से बनाए गए ट्रांसपोर्ट नगर में पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट की सुविधा को सुचारु करवाने और नो ड्यू सर्टिफिकेट देने व चहारदीवारी बनाने की मांग को लेकर रोपड़ मोटर पार्ट्स मैकेनिकल यूनियन ने नंगल चौक से नगर सुधार ट्रस्ट तक रोष मार्च निकाला। इसके बाद ट्रस्ट के दफ्तर के समक्ष धरना दिया। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने वाले कश्मीरा सिंह हुसैनपुरा ने कहा कि 2010 में जो दुकानें नीलामी के माध्यम से रोपड़ मोटर पार्ट्स मैकेनिकल यूनियन के सदस्यों को दी गई थी उस समझौते के तहत दो साल में दुकानें मुकम्मल करके और बुनियादी सुविधाओं समेत देनी थी लेकिन अब तक वादा पूरा नहीं किया गया। नौ साल बाद भी ट्रांसपोर्ट नगर में न तो पीने वाला पानी दिया गया, न ही सीवरेज व्यवस्था दी गई और न ही स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। दर्जनों बार वो ट्रस्ट के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि समूह भाईचारे ने दुकानों की पूरी कीमत अदा कर दी है। इसके बावजूद ट्रस्ट की ओर से एनओसी जारी नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि अगर एक हफ्ते में यूनियन की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो नेशनल हाइवे पर जाम लगाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों की नारेबाजी सुनकर ट्रस्ट के एक्सईएन राकेश शर्मा ने मौके पर पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनी। एक्सईएन राकेश शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। मौके पर जगतार सिंह बब्बी, गुरबीर सिंह गोगी, सरबन सिंह, हंसराज, निर्मल सिंह, सुरिदंरपाल सिंह, जसपाल सिंह, संजय कुमार, जरनैल सिंह, दविंदर सिंह, हरनेक सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें